Kedarnath Helicopter Crash News: केदारनाथ हेलीपैड में ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ आ रहा एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के समय अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया. ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस के रूप में यह सेवा चलती है, जो केदारनाथ में मरीज को लेने आई थी. बता दें कि ऋषिकेश एम्स में मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है.
शनिवार को एम्स का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से मात्र 20 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ऋषिकेश से केदारनाथ किसी मरीज को लेने आ रहा था. एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना हार्ड लैंडिंग के दौरान हुई.
हेलीकॉप्टर का पिछला पंख टूट गया. दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ. हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार था. आपको बता दें कि 29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी का शुभारंभ किया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



