14 people died due to lightning in Odisha news in hindi: ओडिशा में बिजली गिरने से एक ही दिन में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य का गंभीर हालत में अस्पतालों में इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान बुद्री मदिंगा (60), कासा मदिंगा (16) और अंबिका काशी (35) के रूप में हुई है. बुदरी के पति हिंगू मदिंगा और पांच अन्य को गंभीर हालत में लखीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को काल बैसाखी के कारण हुई भारी बारिश के कारण कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ओडियापेठ ग्राम पंचायत के पार्टिगुडा गांव में बिजली गिर गई. पूरा आकाश बिजली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस बीच, खेतों में काम कर रहे लोग पास की झोपड़ी में शरण लिए हुए थे, तभी अचानक बिजली झोपड़ी पर गिर गई.
इस आकाशीय बिजली ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया. जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



