Punjab-Haryana weather update: पंजाब में पिछले कुछ समय से बारिश नहीं होने से तापमान फिर से बढ़ गया है. येलो अलर्ट के बावजूद बुधवार को पंजाब के 18 जिलों में बारिश नहीं हुई. पंजाब में आज अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.(Punjab-Haryana weather update)
16 जिलों में येलो अलर्ट जारी
पंजाब(Punjab weather update) में एक हफ्ते तक उमस और गर्मी के बाद गुरुवार को बारिश के आसार हैं. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एस.ए.एस. शहर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन 16 जिलों में बुधवार और गुरुवार को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश की भी आशंका है.
किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश
पंजाब में मौजूदा बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. मानसून सीजन में अब तक पंजाब में जुलाई के पहले 15 दिनों में 34 फीसदी कम बारिश हुई है. नतीजतन, किसान धान की खेती के लिए पूरी तरह से भूजल पर निर्भर हो गए हैं. कृषि विभाग के मुताबिक, इस साल पंजाब में 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुआई की गई है. इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिलेगी.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली (Delhi weather update) में इन दिनों बारिश के साथ उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. हालांकि, 18 जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.



