ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों की नींदें उड़ा दी है। यमुना और मारकंडा की बाढ़ से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सोनीपत और करनाल के कई इलाकों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कहर बचने के लिए यमुना से सटे लापरा, पोबारी समेत अन्य गांवों के करीब चार हजार लोगों ने घरों की छत और ऊंचे स्थानों पर शरण ले ली है।
किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। खेत पूरी तरह से पानी से भर गए है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्थिति से निपटने के लिए वेस्टर्न कमांड की अधीनस्थ सेना के 70 जवानों की टीमें हरियाणा और पंजाब में बचाव कार्य के लिए तैनात कर दी गई हैं। वायुसेना भी सेना के साथ इस बचाव कार्य में जुटी हुई है।

