Punjab Haryana weather: पंजाब-हरीयाणा में हीटवेव का अलर्ट; तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी, सावधानी बरतें

Punjab Haryana weather update: पंजाब में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री…

Punjab Haryana weather update: पंजाब में एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 9 जून से राज्य में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.(Punjab Haryana weather update)

राज्य (Punjab weather update) में अभी औसत तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है.

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 जून को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 9 जून से दक्षिणी पंजाब में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है. राज्य के अन्य भागों में भी 10 जून तक अलर्ट लागू रह सकता है.दक्षिणी और मध्य पंजाब में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

वहीं, हरीयाणा (Haryana weather update) में वीरवार सुबह अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और हिसार में तेज वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि हुई. इसके साथ ही नौ जिलों में वर्षा हुई. वर्षा से तापमान भी कम हुआ है. अब आने वाली 9 जून तक मौसम खुश्क रहेगा. इससे अधिकतम तापमान के फिर से बढ़ने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *