Covid 19 News: कोरोना की वापसी; दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की मौत, देश में 5364 एक्टिव केस

Covid 19 Cases: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हाल ही में दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की कोरोना…

Covid 19 Cases: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हाल ही में दिल्ली में 5 महीने के बच्चे की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है. उड़ीसा के स्कूलों में कोरोना के बढ़ते केस के कारण कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए है. इस वक्त देशभर में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 5,364 है. वहीं, 55 लोग अब तक जान गवां चुके हैं. कोरोना के कारण विभिन्न राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में भी मामले देखने को मिल रहे हैं.(Covid 19 cases in india )

पिछले 24 घंटे में 500 नए मामले सामने आए है. सबसे ज्यादा 1679 मामले केरल में है.  इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596, दिल्ली में 592 और महाराष्ट्र में 548 एक्टिव केस है.

जनवरी से अब तक कोरोना के नए स्वरूपों के कारण 55 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 53 मौतें 15 दिनों में हुई हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड के कारण दो और मौतें दर्ज की गई.

कोरोना को लेकर राज्यो में मॉक ड्रिल

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में कुछ अस्पतालों में मॉक ड्रिल प्रक्रिया शुरू हुई है. इस दौरान अस्पताल में जरूरी दवाइयों के साथ ही ऑक्सीजन, वेंटीलेटर आदि व्यवस्थाओं को देखा गया रिपोर्ट भी तैयार की गई ताकि चौथी लहर की स्थिति में अस्पताल चौकन्ने रहे और स्थिति से निपट सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *