Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में दिखी गर्मी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री…

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है. दिन के समय सड़क पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है. लोग घरों से निकलने से पहले सूरज के ढलने का इंतजार करने लगे हैं.

कल, बुधवार को अधिकतम तापमान तीन वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया. चिलचिलाती धूप के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले मार्च 2022 में यह 39.6 डिग्री तक पहुंचा था.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है, लेकिन इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा. इस दौरान 10-20 किमी प्रति घंटा की गति से सतही हवाएं चलेगी. ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। रातें भी गर्म रहेंगी और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *