Jammu Kashmir Navyug Tuneel Accident News: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवयुग सुरंग (Jammu Kashmir Navyug Tuneel Accident) में बुधवार की देर रात एक बस के पलट जाने से 12 यात्री घायल हो गए. 5 घायलों को उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भर्ती कराया गया है. सुरंग में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
मिली जनकारी के अनुसार, बुधवार की रात को जम्मू से यात्रियों को लेकर परिवहन निगम की एक बस श्रीनगर की तरफ आ रही थी. बनिहाल से आगे नवयुग सुरंग से गुजरते हुए बस चालक ने बस की गति को बढ़ा दिया और अपने आगे चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस उससे बेकाबू होकर अंदर पलट गई. घायलों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग में भेजा गया है. पंच अन्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं. दो अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



