ओपी चौटाला की पैरोल पर हुई सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज दिनांक 12.04.2019 को माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली में माननीय न्यायाधीश संगीता धींगड़ा की अदालत में केस WP (Crl) 966/19,…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज दिनांक 12.04.2019 को माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली में माननीय न्यायाधीश संगीता धींगड़ा की अदालत में केस WP (Crl) 966/19, Crl MA 7039/19, Crl MA 7040/19 Sh. Omparkash Chautala vs NCT Delhi की सुनवाई हुई।

श्री औमप्रकाश चैटाला पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा ने अपनी पत्नी बीमार होने के कारण अपने वकील अमित साहनी के मार्फत माननीय उच्च न्यायालय नई दिल्ली में तीन महीने की पैरोल लेने बारे उपरोक्त याचिका लगाई थी।

आज अदालत में श्री औमप्रकाश चैटाला की तरफ से वकील अमित साहनी और दिल्ली सरकार की तरफ से राहुल मेहरा कोर्ट में हाजिर थे। आज दौनो पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात जज साहब ने इस केस की सुनवाई की अगली तारीख 25.04.2019 निश्चित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *