ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के सरकारी नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज वेक्सीन के खत्म होने के कारण मरीज परेशान हैं। यहां पिछले करीब 12 दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो रखे हैं। लिहाजा पीड़ितों को अब प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
मरीजों का आरोप है कि, प्राइवेट अस्पतालों में 400 रुपए में इंजेक्शन लग रहा है, जो कि सरकारी अस्पतालों में मिलने वाले एंटी रेबीज इंजेक्शन से कहीं तीन गुणा ज्यादा महंगे हैं। यहां अस्पताल में हर दिन 40 से 50 लोग कुत्ते और बंदर के काटने से पीड़ित आते हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर अब सवाल उठने लगे हैं तो फिर वहीं इन आवारा कुत्तों से परेशान शहरवासियों को निजात दिलवाने में नगर निगम भी फेल साबित हो रही है।

