ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:– पलवल जिले में मलेरिया व डेंगू की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। जिला चिकित्सा अधिकारी डा. ब्रहमदीप सिहं ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, अपने घर के आसपास गंदा पानी ना जमा होने दें।
बता दें जिला चिकित्सा अधिकारी डा. ब्रहमदीप सिहं ने जिले में बारिश होने के चलते जगह – जगह पानी जमा होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए- नगर परिषद,पब्लिक हेल्थ विभाग और राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकारण के अधिकारियो को पत्र लिखकर शहर में गलियों व सडक़ों पर जमा पानी जमा होने के बारे में अवगत कराया है। तांकि जहां पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। वहां पर मिट्टी डालने का काम किया जाए।
उन्होंने कहा कि, बारिश के पानी में अक्सर मलेरिया व डेंगू के मच्छर प्रजनन क्रिया शुरू कर देते है। मच्छर पनपने की वजह से बीमारियां फैलनी शुरू हो जाती है। बारिश के कारण यदि घर के आसपास पानी जमा हो जाता है। तो उस पानी को जमा नहीं होने दें। इसके अलावा फूलों के गमलों में ज्यादा पानी नहीं भरें। पानी की टैंकी की सफाई रखें। गलियों व नालियों की साफ सफाई करें।
उन्होंने कहा कि अगर एक जगह पर पानी जमा हो जाता है। तो सात दिनों के अंदर गंदे पानी में मच्छर पनपना शुरू हो जाते है। यदि हम एक अच्छे नागरिक की तरह पानी को सात दिनों तक एक स्थान पर जमा नहीं होने देंगे। तो मच्छर नहीं पनप पाएगें। अगर मच्छर नहीं होगें। तो शहर में मलेरिया व डेंगू की बीमारी नहीं फैलेगी।
स्वास्थ्य विभाग मलेरिया व डेंगू को लेकर गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे व फोगिंग करेगी। अगर मच्छर ही नहीं होगें तो बीमारी फैलने की आशंका कम होगी। इसलिए हमें एक स्थान पर सात दिनों तक पानी जमा नहीं होने देना है और लोगों को भी इस बारे में जागरूक करना जरूरी है।




