ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। इससे भी उसका मन न भरा तो पत्नी के सिर केे सारे बाल भी काट दिए। घटना का पता चलते ही पड़ोसियों ने महिला को उसके पति से छुड़वाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जैसे ही युवक को पुलिस को सूचना देने की जानकारी मिली, वह फरार है गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, शाजिया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था। मामूली झगड़ों में वह अपनी पत्नी को लोहे की पाइप से पीटता था। पड़ोसियों के मुताबिक कई बार तो उन्होंने ही शाजिया को बचाया था। पुलिस के मुताबिक शाजिया के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उसकी नाक पूरी तरह से अलग हो गई है। डॉक्टर अब शाजिया की सर्जरी कर नकली नाक लगाई जाएगी।


