सीएम मनोहर लाल के आवास पर BJP की अहम बैठक जारी, चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी दिन रात एक करके कमर कसने में जुटी है। आज सीएम मनोहर लाल खट्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी दिन रात एक करके कमर कसने में जुटी है। आज सीएम मनोहर लाल खट्टर के चंडीगढ़ आवास पर बीजेपी की एक मीटिंग हो रही है, जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर मंथन किया जा रहा है।
bjp

इस मीटिंग में सीएम मनोहर लाल सहित बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी मौजूद हैं। इस मीटिंग में उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए चर्चा की जा रही है। बता दें कि बीजेपी में इस वक्त टिकट वितरण को लेकर बड़ी मुसीबत खड़ी होती जा रही है। दूसरी पार्टियों से बीजेपी में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन अब टिकट किसको दिया जाए इस पर मंथन किया जा रहा है क्योंकि पहले से मौजूद बीजेपी के नेताओं में भी टिकट लेने को लेकर होड़ लगी है। किसी एक को टिकट देना दूसरे नेता को नाराज करेगा, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *