हरियाणा रोडवेज में चालक था पिता, बेटा बना HCS अफसर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज के एक ड्राईवर का बेटा एचसीएस बना है। गांव पांडू पिंडारा निवासी अशोक कुमार हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज के एक ड्राईवर का बेटा एचसीएस बना है। गांव पांडू पिंडारा निवासी अशोक कुमार हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस (अलाएड) की परीक्षा में चयनित हुए हैं। वर्तमान में अशोक कुमार सेक्टर-2 कुरुक्षेत्र में रहते हैं।

hcs

उन्होने बताया कि, उनके पिता स्व. धर्मपाल हरियाणा रोडवेज में ड्राईवर के पद पर सेवारत थे। उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई, इसके बाद उन्होने चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय से बीएसी उत्तीर्ण की। अपने पिता के सपने को  पूरा करने के लिए उन्होने दिन रात कडी मेंहनत की, जिस कारण उनका चयन एचसीएस में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *