पंचकूला, 17 नवंबर
पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में हरियाणा के प्रथम राज्य स्तरीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती को लेकर किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभांरभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। यह किसान मेला दो दिन तक चलेगा।
कार्यक्रम में राज्य कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद हैं।इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती से बने उत्पादों को लेकर स्टॉल्स भी लगाई गई है।
अन्य खबरें जानें –
Karnal में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई गोपाष्टमी, गौमाता की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना



