स्वीडन में हरियाणा के विकास मॉडल की गूंज: स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस में स्वीडिश कंपनियों को निवेश का न्योता

स्वीडन : स्वीडन दौरे के तहत स्टॉकहोम में आयोजित ‘भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ में स्मार्ट मोबिलिटी, जल संरक्षण और हरित ऊर्जा जैसे…

स्वीडन : स्वीडन दौरे के तहत स्टॉकहोम में आयोजित ‘भारत-स्वीडन सतत शहरी विकास राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ में स्मार्ट मोबिलिटी, जल संरक्षण और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान स्वीडिश निवेशकों और कंपनियों को हरियाणा में तकनीकी साझेदारी और निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में हरियाणा का शहरी विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, गुरुग्राम की ‘ग्लोबल सिटी’ और केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास पांच नए शहर बसाए जा रहे हैं। इसके साथ ही करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पंचकूला में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने में भी स्वीडिश कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं हैं।

स्वीडन के प्रसिद्ध ‘हैमरबी स्यो-स्ताद’ और ‘वेस्टर्न हार्बर’ जैसे सस्टेनेबल मॉडलों से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा स्मार्ट और हरित शहरों के निर्माण को गति देना चाहता है। आपसी विश्वास, नवाचार और साझा प्रतिबद्धता के साथ भारत-स्वीडन की इस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना मुख्य उद्देश्य है।

अन्य खबरें जानें –

CM सैनी ने स्वीडन की कंपनियों को हरियाणा में निवेश का दिया न्योता, शहरों के विकास में मिलेगा सहयोग

न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *