हरियाणा में अनाथों के लिए बनेगा देश का पहला ‘मानव संपदा मंत्रालय’

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी एकबार फिर सत्ता का ताज अपने सिर सजाने के लिए…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी एकबार फिर सत्ता का ताज अपने सिर सजाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में सीएम मनोहर लाल अपना विजयी रथ लेकर जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल पड़े हैं।

शुक्रवार को सोनीपत में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, अब तो विपक्ष भी मुझे खिलाड़ी बताने लग गया है, जो मुझे अनाड़ी बताते थे। क्योंकि उनके कार्यकर्ता भी अब बीजेपी में शामिल होने लग गए हैं। आगे कहा कि, हम प्रदेश में ‘मानव संपदा मंत्रालय’ बनाएंगे। इस तरह का मंत्रालय देश में पहला होगा, जो कि हरियाणा में होगा, जहां इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक उसका ख्याल रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *