जानिए एक शादी ऐसी भी जिसमे दुल्हन की डोली बना हेलीकॉप्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरा मामला हरियाणा के सोनीपत का है जहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर के हेलीकॉप्टर गाँव में आया | हर किसी की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पूरा मामला हरियाणा के सोनीपत का है जहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर के हेलीकॉप्टर गाँव में आया | हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी शादी जब भी हो जैसी भी हो बड़े ही धूम धाम के साथ हो और उसकी शादी में वो सब कुछ हो जो हर किसी का ख्वाब होता है लेकिन हर कोई अपने ये सारे ख्वाब पूरे नहीं कर पाता पर जो करता है वो वाकई में बड़े ही गजब तरीके से करता है जैसा कि एक उदाहरण हाल ही में देखने में आया है जहाँ दुल्हन की डोली हेलीकॉप्टर बना | जी हाँ आपको जानकर के हैरानी होगी लेकिन इस बात में पूरी पूरी सच्चाई है। दुल्हा रोहित ने बताया कि उसकी बहन और जीजा जी की ये इच्छा थी कि घर की बहू हेलीकॉप्टर से ससुराल आये।

उनकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए दूल्हा रोहित अपनी पत्नी को अपने घर सोनीपत हेलीकॉप्टर में बैठाकर के लाया और इसके लिए उसने पूरे तीन लाख रूपये का किराया भी दिया | हलाकि चोपर ऐसे ही कही पर उतर पाना मुश्किल होता है इसलिए पहले उन्होंने शाहपुर में लेंडिंग की परमिशन माँगी जो उन्हें मिल भी गयी और जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर के इतने शाही अंदाज में पहुंचा तो फिर सब लोग वहां पर उन्हें देखते ही रह गये।

पूरे गाँव में इस बात का हल्ला हो गया कि रोहित की पत्नी तो चोपर से ससुराल आयी और देखते ही देखते ये खबर न सिर्फ सोशल मीडिया में ही नहीं बल्कि मीडिया में भी खूब अच्छे तरीके से छा गयी और इसके बाद अब रोहित की पत्नी भी बेहद खुश है कि उसे ऐसी ऐतिहासिक शादी का सदस्य बनया गया और हर लडकी की दिले ख्वाहिश यही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *