हरियाणा में लोगों की बढ़ी परेशानी, रोडवेज कर्मचारियों ने एक बार फिर बढ़ाई हड़ताल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे रोडवेज के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे रोडवेज के कर्मचारी लगातार सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक वो इसी तरह से ही हड़ताल करते रहेंगे।

haryana roadways

इसी के चलते रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर से रोडवेज की हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि रोड़वेज के कर्मचारियों ने हड़ताल को 4 नवंबर तक करने का ऐलान किया है। ये फैसला रोड़वेज तालमेल कमेटी ने ये फैसला लिया है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से रोडवेज के कर्मचारियों मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *