न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हनीप्रीत और सुखदीप कौर को 6 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से हनीप्रीत और सुखदीप कौर को दोबारा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस हनीप्रीत को कई स्थानों पर ले जाएगी, हालांकि पुलिस ने कुछ नहीं बताया है कि आखिर उससे रिमांड के दौरान क्या-क्या पूछा जाएगा। इतना पता चला है कि पुलिस हनीप्रीत की निशानदेही पर तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा पुलिस को एक मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद करना है।
पंचकूला पुलिस के वकील पंकज गर्ग ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि हनीप्रीत से मोबाइल फोन लैपटॉप और डॉक्टर आदित्य पवन और गोभी राम की जानकारी लेनी है। इसके लिए 9 दिनों का रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने हनीप्रीत को दुबारा 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। 
दूसरी तरफ हनीप्रीत के वकील एसके गर्ग नरवाना ने पुलिस की दलील का विरोध करते हुए कहा कि पहले ही हनीप्रीत को 6 दिन का रिमांड पर लिया जा चुका है। इस दौरान पुलिस हनीप्रीत से कुछ भी हासिल नहीं कर सकी है। ऐसे में रिमांड दुबारा नहीं बढ़ाना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील नहीं मानी।
