न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : स्पोर्ट्स एंकर मायंती लैंगर जाने-अनजाने ट्रोल हो जाती हैं। इस बार करवाचौथ को लेकर उनके को-होस्ट्स जतिन सपरू और अर्जुन पंडित ने मायंती का मज़ाक उड़ा दिया। मायंती IND-AUS T-20 सीरीज कवर कर रही हैं। इसी सिलसिले में मायंती अपने को-होस्ट्स के साथ गुवाहाटी में थी। इसी दौरान जतिन ने एक फोटो ट्वीट करके लिखा ‘Two coffees and a Karvachauth. Guwahati – Here we come!’
जतिन का इशारा मायंती की तरफ था क्योंकि उन्होंने करवाचौथ का व्रत रखा हुआ था। जिस पर को-होस्ट्स ने मायंती का मज़ाक उड़ाने में जरा भी देर नहीं की। इस ट्वीट के बाद यूज़र्स ने भी एक से बढ़कर एक कमेंट किए। हालांकि मायंती के को-होस्ट्स ने मज़ाक किया था। बता दें कि मायंती क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं और वो बराबर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं।
