ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली पुलिस के एक मोस्टवांटेड अपराधी को हरियाणा पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 देसी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया हुआ था।
इस मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत के ललहेड़ी निवासी मोनू के रूप में हुई है। वो दिल्ली पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वो हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण और शस्त्र अधिनयम संबंधित धाराओं के कुल 18 मामलों में शामिल था। अब आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है।


