Video: बॉलीवुड को छोड़ जरा’ इन कलाकारों के बारे में भी जान लें जनाब !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देवभूमि हिमाचल की अपने कल्चर, पहनावे और रीति रिवाजों से ही पहचान है। देश विदेशों से लोग यहां की हसीन वादियों का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देवभूमि हिमाचल की अपने कल्चर, पहनावे और रीति रिवाजों से ही पहचान है। देश विदेशों से लोग यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने आते हैं।

देखें वीडियो.

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2943348572366483/

 

सैलानियों ने हिमाचल को जन्नत तक का नाम भी दिया है। हिमाचल की संस्कृति के साथ-साथ यहां के लोकगीत काफी मशहूर हैं। वहीं हिमाचल के कलाकारों ने देश- विदेशों में भी अपनी गायिकी की छाप छोड़ी है। तो चलिए आपको बताते हैं हिमाचल के कुछ मशहूर कलाकारों से…

himachal

 कुलदीप शर्मा
हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा की नाटियों का तो हर कोई दीवाना है और हर कार्यक्रम में उनकी नाटियों पर जमकर झूम जाता है। कोई भी फंक्शन हो और कुलदीप शर्मा की नाटिंयां न लगे ऐसा कभा हो ही नहीं सकता। अपनी सुरीली आवाज और सुपरहिट हिमाचली गानों से अपनी पहचान बनाने वाले कुलदीप शर्मा की एक झलक देखने के लिए लोग पागल हो जाते हैं।

kuldeep1

अगर कहीं लाइन शो हो तो बात ही कुछ और है। उनकी नाटियो ने हिमाचल में धमाल मचा के रख दिया है। हिमाचल के जिला शिमला से संबंध रखने वाले नाटी किंग कुलदीप शर्मा को बॉलीवुड में भी एंट्री मिल गई है। कुलदीप शर्मा को बॉलीवुड निर्देशक पवन कुमार शर्मा की फिल्म ‘वन रक्षक’ के लिए दो गीत गाने का मौका मिला है और वे इन गानों की रिकॉर्डिंग भी कर चुके हैं।

हंसराज रघुवंशी
अब बात करते हैं हंसराज रघुवंशी की। इस कलाकार को आज कौन नहीं जानता। हर किसी की जुबान पर हंसराज रघुवंशी का नाम सुनने को मिलता है।  हिमाचल के इस गायक ने अपनी मेहनत और लग्न से ना केवल हिमाचल में बल्कि राज्य के बाहर भी अपना नाम रोशन किया और इस गायक के दिवाने सिर्फ हिमाचल तक ही सीमित नहीं है बल्कि हिमाचल के बाहर अन्य राज्य में भी हैं।

hansraj2

बीते दिनों बाबा जी के नाम से उनका गाना काफी फेमस हुआ। सोलन में रहने वाले हंसराज रघुवंशी की आवाज की गूंज बॉलीवुड तक पहुंच गई है। जी हां. हंस राज रघुवंशी ने अब मायानगरी मुंबई में अपनी गायकी का डंका बजा दिया है। पहाड़ी गानें गाकर लोकप्रिय हुए रघुवंशी ने अब बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। सन्नी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म में उन्होने कई गाने गए हैं।

hansraj

कृतिका तनवर
बात नाटी कलाकारों की हो और कृत्तिका तंवर का नाम न आए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। कुनिहार की रहने वाली कृत्तिका तंवर से आज हरकोई परिचित है।

kritika

अपनी सुरीली आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली कृत्तिका इस मुकाम तक पहुंच गई हैं कि, वे अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडियन आइडल फेम कृतिका पहाड़ी गानों के साथ-साथ हिंदी गाने भी गाती हैं। छोटी सी उम्र में उन्होंने बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। हिमाचल से मायानगरी तक उनकी आवाज का डंका बजता है।

kritika

रॉबिन शर्मा
हिमाचल में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ हैं। यहां बच्चे भी किसी से कम नहीं है। कआ ऐसे नन्हें कलाकार भी हैं, जो अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है रॉबिन शर्मा। 11 साल के इस बच्चे ने अपने गायिकी से प्रदेश में धूम मचा रखी है।

अपनी गायकी को मिल रहे प्रोत्साहन के बाद इसने ठान लिया है कि वे मशहूर लोक गायक कुलदीप शर्मा की तरह ही बनेंगे। शिमला की ठियोग के रॉबिन ने  होश संभालते ही नाटियां गुनगुनाना शुरू कर दिया था।

विक्की चौहान
पहाड़ी कलाकारों में विक्की चौहान का नाम भी सबसे आगे है। विक्की चौहान की गायिकी का हर हिमाचली दीवाना है। उनकी को लोग बेहद पसंद करते हैं। उनकी आवाज का जादू लोगों के सर चढञकर बोलता है।

vicky2

शायद यही वजह है कि उनकी पुरानी से पुरानी नाटियों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। हिमाचल में कोई भी सांस्कृतिक समारोह हो विक्की चौहान अपनी सुरीली आवाज से समा बांध ही देते हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *