ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने कुख्यात अपराधी कृष्णा मंडल को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत लूट और डकैती के दर्जनभर मामले दर्ज हो रखे हैं।
बता दें कि आरोपी झारखंड पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ था, जो कि फरीदाबाद में आकर छिपा हुआ था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश कृष्णा मंडल को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है।

