सीएम सिटी करनाल में ASI को सस्पेंड कर भेजा जेल, जानिये पूरा मामला-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम सिटी करनाल के सदर थाना में तैनात एएसआई सुरेश कुमार का मारपीट के केस में रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीएम सिटी करनाल के सदर थाना में तैनात एएसआई सुरेश कुमार का मारपीट के केस में रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया, क्योंकि पीड़ितों ने आईजी भारती अरोड़ा को इसकी शिकायत कर दी और ऑडियो भी पेश किय़ा गया। जिसके बाद आईजी ने तुरंत कार्रवाई करवाते हुए सिविल लाइन थाना ने केस दर्ज कर लिया है ।

bribe

दरअसल, स्टोनडी गांव के लोगो ने शिकायत देते हुए कहा कि मारपीट के मामले में थाना सदर करनाल में 26 नवंबर 2019 को केस दर्ज करवाया था। इसकी जांच सुरेश कुमार द्वारा की जा रही थी। लेकिन इस कर्मचारी ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और जब हमने गिरफतारी के बारे में कहा कि तो इसने हमसे पैसों की डिमांड की।

सुरेश कुमार द्वारा कार्रवाई करने के बदले पैसे मांगने की ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस महानिरीक्षक को सुनवाई गई। जिसके आधार पर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश किए। एएसआई के खिलाफा थाना सिविल लाईन करनाल में केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया। आज पुलिस कर्मचारी को कोर्ट में पेशकर न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *