ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को रद्द करने पर मनोहर सरकार अब घिरती नजर आ रही है | सम्मान समारोह रद्द होने पर जहां अभी तक विपक्ष हरियाणा सरकार की खेल नीति पर सवाल उठा रहा था, तो वहीं अब खिलाड़ियों की भी नाराजगी सामने आने लगी है |
सरकार की ओर से खिलाड़ियों को जो सम्मान राशि दी जा रही है अब वो विवादों में घिर गई है | जिसे लेकर अब खिलाड़ियों ने सरकार की खेल नीति कि आलोचना तो की ही है, साथ ही सरकार से अपनी नीति को बदलने पर विचार करने तक को कहा है | रेसलर बजरंग पूनिया और महिला रेसलर विनेश फोगाट ने ट्विट कर सरकार की खेल नीति पर सवाल खड़ा किया है |
Watch Video
