जेलों से मोबाइल मिलने को गंभीर नहीं मानते जेल मंत्री, जेलों में मोबाइल मिलना आम बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेल एवं परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जेलों में मिल रहे मोबाइल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनकी माने तो जेलों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेल एवं परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जेलों में मिल रहे मोबाइल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनकी माने तो जेलों में मोबाइल मिलना आम बात है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील जेलों में जल्द जैमर लगाए जाने की भी बात कही है। एक ओर हरियाणा की किसी न किसी जेल में रोजाना मोबाइल मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल में बंद कैदियों की ओर से कई बार फिरौती मांगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बाद भी हरियाणा के जेल मंत्री के लिए जेल से मोबाइल मिलने की घटना को बड़ा नहीं मानते। जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार की माने तो जेल से मोबाइल मिलना कोई नई बात नहीं है।

जेल मंत्री की माने जब से मोबाइल बने है, तभी से किसी न किसी जेल में मोबाइल मिल रहे है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश की सभी संवेदनशील जेलों में जल्द ही 4जी जैमर लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है और फिलहाल अभी ट्रायल चल रहा है। ट्रायल पूरा होते ही जैमर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शुरूआती दौर में प्रदेश की सभी संवेदनशील जेलों में ये जैमर लगाए जाएंगे। जेल मंत्री इससे पहले भी कईं बार जेलों में जल्द जैमर लगाने की बात कह चुके है, लेकिन सूबे में बीजेपी की सरकार बने 4 साल का समय होने को है। अभी तक किसी भी जेल में जैमर लगाने का काम न तो शुरू हुआ है और न ही कहीं इसका सामान पहुंचा है।

Watch Video

https://youtu.be/uHk4z7YiXRc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *