हरियाणा सरकार का HTET पास करने वालों को बड़ा तोहफा, अब 7 साल तक मान्य होगा प्रमाण पत्र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:प्रदेश सरकार ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करने वाले हजारों युवाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:प्रदेश सरकार ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास करने वाले हजारों युवाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि HTET प्रमाणपत्र अब पांच साल नहीं, बल्कि सात साल तक मान्य होगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव की मंजूरी भी दे दी है।
teacher m

राज्य सरकार के इस फैसले से साल 2014 में HTET पास करने वाले 8072 JBT, 9316 TGT, 5770 PGT में से जिनकी वैधता 1 मार्च को समाप्त हो गई थी, उन्हें इसका फायदा होगा। दरअसल, इन युवाओं के लिए परेशानी थी कि भर्ती परीक्षा के लिए बिना मौका दिए उनके प्रमाणपत्र रद्दी के कागज बन गए।
teacher m1

वहीं,2012 के बाद से रेगुलर JBT और TGT की भर्ती के लिए किसी भी तरह का कोई विज्ञापन भी नहीं निकाला गया। बता दें कि HTET पास एसोसिएशन लंबे समय से सरकार पर HTET प्रमाणपत्र की अवधि को बढ़ाने के लिए दबाव बनाए हुए थे। जिसके बाद अब सरकार ने CTET की तर्ज पर HTET प्रमाणपत्र की अवधि कोे पांच से सात साल तक करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *