विवादों से घिरी आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘बाला’, केस हुआ दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘बाला’ विवादों से घिर गई है। इस फिल्म पर कॉपीराइट वॉइलेशन यानी कंटेंट चुराए जाने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘बाला’ विवादों से घिर गई है। इस फिल्म पर कॉपीराइट वॉइलेशन यानी कंटेंट चुराए जाने के आरोप लगे है। फिल्ममेकर प्रवीन मोर्छले ने मैडॉक प्रोडक्शन हाउस और लेखक निरेन भट्ट पर हाई कोर्ट में केस किया है।

bala movie

अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अगर सिनेमाघरों में रिलीज करवाना है तो पहले Copyright Act 1957 के तहत उन पर किया गया ये केस जीतना होगा।

प्रवीन मोर्छले ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मैंने खबरों में पढ़ा कि बाला उम्र से पहले बालों के झड़ जाने को लेकर बनाई गई सटायर कॉमेडी है। ये वो आइडिया है जो मैं साल 2005 में लेकर आया था। मैंने 2 साल तक इस पर काम किया था और अपनी कहानी को फिल्म राइटर्स एसोसिएशन (FWA) में 2007 में दर्ज कराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *