ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ और पंचकूला में स्थित मुख्यालयों के साथ-साथ फिल्ड के सरकारी कार्यालयों में भी कार्य अवधि का समय आज यानी एक जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 तक परिवर्तित कर दिया है।
जानकारी देते हुए हरियाणा के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में शीत लहर जारी है,जिसको लेकर हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकारी कार्यालयों का समय एक जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 तक सुबह 9 बजे से होगा।

