देश के पहले CDS ने संभाला अपना पदभार, तीनों सेनाओं पर रखेंगे नज़र

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देश के पहले CDS बिपिन रावत ने आज अपना पदभार संभाला लिया है, बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  देश के पहले CDS बिपिन रावत ने आज अपना पदभार संभाला लिया है, बिपिन रावत मंगलवार को सेना प्रमुख के पद से हुए रिटायर थे, CDS के पद को संभालने के बाद बिपिन रावत ने दिल्ली के वॉर मेमोरियल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

BIPIN RAWAT

इस दौरान बिपिन रावत ने कहा कि CDS का काम तीनों सेनाओं को एकजुट करना है, हम इसी बात से और आगे बढ़ेंगे। CDS सिर्फ सहयोग करेगा, 1+1+1 के जोड़ को हम 3 नहीं, 5 या 7 बनाएंगे। बतादें बिपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 में सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था और उनकी जगह पर मनोज मुकुंद को नया सेना प्रमुख बनाया जाएगा।

अभी फिलहाल इन देशों में है CDS पद 

वर्तमान में श्रीलंका, इटली, फ्रांस, और यूनाइटेड किंगडम, जैसे 10 देशों में CDS थे लेकिन अब भारत का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

1999 में आया था CDS पद का ख्याल

1999 में हुए करगिल युद्ध के बाद ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की समीक्षा में पाया गया कि करगिल युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद ख्याल आया की अगर देश में CDS होता तो नुकसान कम होता। जिसके बाद ये सुझाव दिया कि देश में CDS होना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *