ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, सीएम और गृहमंत्री के बीच छिड़ी अधिकारों की जंग खत्म होने की जगह अब रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है, दोनों के बीच सीआईडी विभाग को लेकर तकरार चल रही है, अनिल विज का कहना है कि, गृह मंत्री होने के नाते सीआईडी विभाग उनके पास है तो सीएम के मुताबिक ये विभाग अभी उनके पास ही है, लिहाजा अनिल विज ने भी अब सीएम को चुनौती दे डाली है, कि गृह मंत्री होने के नाते सीआईडी विभाग उनके पास है, जिसे ऐसे वापस लिया नहीं जा सकता।
ये रार आखिर कब होगी खत्म ?
इन सबके बीच सीएम मनोहर लाल का कहना है कि, ये विवाद उन दोनों के बीच का है, जिसे बातचीत से हल किया जा सकता है, बहरहाल ये विवाद और उस वक्त बढ़ गया था जब, बीते दिन हरियाणा सरकार की वेबसाइड में सीएम मनोहर के प्रोफाइल में सीआईडी विभाग दिखाया गया था, वेबसाइट में सीएम को सीआईडी का बॉस बताया गया था, लेकिन गृह मंत्री के इसपर तंज कसने के बाद आज वेबसाइट से मंत्रियों के विभागों वाला पेज ही हटा लिया गया।
विरोधी दलों ने साधा निशाना
दोनों के बीच के इस विवाद से विरोधी दलों को उनपर निशाना साधने का मौका मिल गया है, जिसे लेकर विपक्ष ये आरोप लगा रहा है कि, जब सरकार के मंत्रियों के बीच ही उठापटक चल रही है, तो सोचा जा सकता है कि आखिर इस सरकार में विकास कैसा होगा ?
CID का विवाद पहुंचा दिल्ली
दोनों के बीच का ये विवाद दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सामने भी उठ चुका है। अब देखना ये होगा कि आखिर, अनिल विज और सीएम की इस अधिकारों की जंग में जीत किसकी होती है, किसके पास सीआईडी विभाग रहता है और ये विवाद कबतक खत्म होता है।
ब्यूरो रिपोर्ट


