हरियाणा में अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव, देखिये-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी की ताबड़तोड़ रैलियों का आयोजन किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी की ताबड़तोड़ रैलियों का आयोजन किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी प्रभारी जेपी नड्डा का शेड्यूल तय किया गया, जिसके चलते सभी राज्य में रैलियां करेंगे। अब कैबिनेट मीटिंग के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में बदलाव हुआ है।

amit shah new

बता दें कि पहले अमित शाह की हरियाणा में 9 अक्टूबर को कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब अमित शाह बुधवार को 3 जनसभाएं ही करेंगे। ये जनसभाएं कैथल, लोहारू और महम में होंगी। बुधवार को अमित शाह प्रदेश में करीब साढ़े चार तक संबोधित केरंगे। उनकी तीन जनसभाएं 12.30 बजे कैथल से शुरू होकर महम में 4.05 तक चलेंगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे। उस दिन टोहाना में रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी।

जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे। जहां वे करनाल, इंद्री, असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे। शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे। जहां गुरूग्राम, बादशाहपुर, पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकतार्ओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इस बार भाजपा प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए 40 स्टार प्रचारकोें को मैदान में उतारा गया है। इनमें करीब 18 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। वहीं भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी प्रदेश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *