ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं, ऐसे में नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी लगातार जारी है। अब इनेलो को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। इनेलो के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने इनेलों पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दें कि सिरसा के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी अभय चौटाला के बेहद करीबी माने जाते हैं।
वहीं, चरणजीत सिंह रोड़ी ने अब कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है। बता दें कि 21 अक्टूबर को राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जानी है और 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। ऐसे में नेताओं के दल- बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

