Haryana Car Fire: कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर चलती क्रेटा बनी आग का गोला, चालक की सूझबूझ से बची जान

Haryana Kalayat Car Fire: हरियाणा के कलायत क्षेत्र में निर्माणाधीन जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. Haryana Car Fire जब एक…

Haryana Kalayat Car Fire:

हरियाणा के कलायत क्षेत्र में निर्माणाधीन जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. Haryana Car Fire जब एक चलती हुई हुंडई क्रेटा कार में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई. राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया.

Haryana Car Fire- बोनट से उठता धुआं –

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेटा कार एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी. इसी दौरान अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा. कुछ ही पलों में इंजन से आग की तेज लपटें उठने लगीं. चालक ने हालात को भांपते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने मदद की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका-

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, यदि चालक कुछ देर भी करता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था.

अन्य खबरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम को लेकर अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *