Haryana: हरियाणा में बस यात्रा होगी आसानः बस ट्रैकिंग से लेकर टिकट बुक आसानी, एप पर मिलेगी जानकारी

Haryana Roadways: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने राज्य परिवहन बसों (Haryana Roadways) में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए…

Haryana Roadways:

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने राज्य परिवहन बसों (Haryana Roadways) में ऑटोमैटिक टिकटिंग सिस्टम के साथ-साथ बसों की जानकारी के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तथा ऐप को भी विकसित किया जा रहा है. इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी और सटीक जानकारी उपलब्ध होगी. अनिल विज कहा कि फतेहाबाद-हिसार लोकल मार्ग पर चलने वाली सभी बसें भोडा-होशनाक एवं खाराखेडी गांवों के बस स्टॉप पर रूकती है. प्रतिदिन 66 फेरे लगाती है तथा यात्रियों को टिकटों को विधिवत पंच और रिकार्ड किया जाता हैं.

Haryana Roadways बसों में पेटिम/कार्ड से भी यात्री टिकटें-

विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थें. उन्होंने कहा कि बसों में टिकटिंग का सिस्टम के लगाया है, इस सिस्टम को और अधिक एंडवास करने परा काम काम हो रहा है. अब पेटिम/कार्ड इत्यादि से भी यात्री टिकटें ले सकें और पूरा रिकार्ड भी रह सकें. बस अडडों पर बसों के जाने के लिए प्रैक्टिकली इसको मॉनिटर करना काफी मुश्किल है. इसलिए, उनके द्वारा (Haryana Roadways) बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के आदेश दिए गए हैं. जिसका काफी कार्य पूरा भी हो चुका है.

बसों की जानकारी के लिए ऐप –

एयरपोर्ट पर जहाज की जानकारी के अनुरूप कौन सी बस किस समय पर कहां पर है, इसका पता चलेगा. इसके लिए बस अडडों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी. यात्रियों को अमुक बस के बारे में पता चल सकेगा. (Haryana Roadway) बसों की जानकारी के लिए ऐप भी विकसित की गई है. कुछ कमीयों के चलते उसे पुनः बनाने के लिए कहा गया है. इस ऐप के माध्यम से कोई भी आदमी यह देख सकता है कि बस कितनी दूर है. इसके अलावा, हम भी बस के रूट की जानकारी व बस की लोकेशन को देख पाएंगे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *