ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जल्द ही मानसून सत्र का आगाज होगा | ये हम नहीं कह रहे इस बात के संकेत खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर देते नजर आए | उनका कहना है कि हर 6 महीने के बाद एक सत्र होता है जिसके चलते जल्द ही प्रदेश में मानसून सत्र भी करवाया जाएगा | इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ में ‘मुख्यमंत्री किसान खेत सडक़ मार्ग’ योजना के नाम से एक नई योजना की घोषणा की |
इस योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 500 किलोमीटर रास्तों को पक्का किया जाएगा | इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि किसानों की कृषि योग्य भूमि का पंजीकरण साल में दो बार होगा ताकि किसानों को फसल की बुआई से लेकर मंडी में उनके उत्पाद की बिक्री तक सहायता प्रदान की जा सके।

