Harnaaz Kaur Sandhu Father Death News:मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू के पिता प्रीतम सिंह संधू का शुक्रवार सुबह खरड़ स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया.गुरदासपुर जिले के बटाला उपमंडल के रहने वाले प्रीतम सिंह (57) कई साल पहले खरड़ में रहने लगे थे.उनकी पत्नी सरकारी डॉक्टर हैं. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि प्रीतम संधू रोजाना की तरह गुरुवार की रात सोये लेकिन शुक्रवार की सुबह नहीं उठे.
उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों ने परिवार को बताया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी. जब हरनाज़ को यह खबर दी गई तो वह मुंबई में थीं और तुरंत घर के लिए रवाना हो गईं. शाम 4 बजे गांव बलौंगी में प्रीतम संधू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि हरनाज कौर संधू ने 13 दिसंबर 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. उस वक्त प्रीतम सिंह ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है

