हंसराज रघुवंशी की बॉलीवुड में हुई धमाकेदार एंट्री, पहले गाने पर मिले जबरदस्त व्यूज़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले हंसराज रघुवंशी की एंट्री अब बॉलीवुड में भी हो गई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले हंसराज रघुवंशी की एंट्री अब बॉलीवुड में भी हो गई है। सोलन के हंसराज ‘बाबा जी’ के नाम से भी बॉलीवुड में पहचाने जाने लगे हैं। लाइव शो, भजन और हिमाचली नाटियों के बाद भोले बाबा के भक्त हंसराज रघुवंशी ने सनी देओल के बेटे करन देओल की डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ में आधे से ज्यादा गाने गाए हैं। खास बात यह है फिल्म में हंसराज के पहले गाने को 2 दिन में ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

raghuwanshi

सोलन जिला के मांगल गांव के रहने वाले हंसराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिमाचल में वे अपनी सुरीली आवाज का लोहा मनवा ही चुके हैं और अब बॉलीवुड में भी हिमाचल के लाल की आवाज गूंजेगी। दरअसल, हंसराज रघुवंशी को बचपन से ही गाने का शौक था।

hansraj

अपने शौक को जुनून बनाकर उन्होंने आज ये मुकाम हासिल कर ही लिया। ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म की प्रमोशन के लिए हंसराज स्टार कास्ट के साथ रिएलिटी शो ‘सुपर स्टार सिंगर’ में भी गए। शो में दमदार पर्फॉर्मेंस देकर उन्होनें लोगों का दिल जीत लिया। वहीं शो के जज हिमेश रेशमिया, अल्का याग्निक व अन्य गायकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत भी किया। अपनी गायकी का जलवा बिखेरकर हंसराज रघुवंशी हिमाचल का नाम रोशन कर आसमान की बुलंदियां छू रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *