‘दुष्यंत चौटाला होंगे उचाना से JJP के उम्मीदवार’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राजनीतिक दल जीताऊ उम्मीदवार की तलाश में हैं। वहीं, पूर्व विधायक नैना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राजनीतिक दल जीताऊ उम्मीदवार की तलाश में हैं। वहीं, पूर्व विधायक नैना चौटाला ने उचाना से जेजेपी उम्मीदवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Naina

दरअसल, जेजेपी द्वारा आयोजित स्व. देवीलाल की जयंती पर सम्मान समारोह को लेकर नैना चौटाला ने उचाना हलके के झील, घसो, सफा खेड़ी, तारखा, करसिंधु गांव के दौरे किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, दुष्यंत चौटाला ही उचाना हलके से जेजेपी के उम्मीदवार होंगे।


नैना चौटाला ने आगे कहा कि, ये दुष्यंत चौटाला की कर्म भूमि है। यहां के लोगों ने जो राजनीति के बुरे दौर में साथ दिया है उसका अहसान कभी हमारा परिवार चुका नहीं सकता है। यहां के लोगों ने हर बार राजनीति ताकत देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *