ऑनलाइन डेस्क/लिंविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत की अनाज मंडी में उस समय हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई जब अक दिव्यांग युवक सीएम मनोहर लाल खट्टर की गाड़ी के आगे लेट गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उसे घसीट कर किनारे कर दिया। लेकिन करनाल और सोनीपत के सांसदों समेत अन्य कई अधिकारियों के पहुंचने पर उसे छोड़ दिया।
दिव्यांग ने लगाई मदद की गुहार
दरअसल, सोनीपत की अनाज मंडी में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम खट्टर समेत कई नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान एक दिव्यांग मदद की गुहार लगाने पहुंचा और सीएम की गाड़ी के आगे लेट गया। सेनापत के रामनगर निवासी अनिल के पैर नहीं हैं।
वहीं परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां है। पूरे परिवार जिम्मेदारी उसके ऊपर है। वह बैटरी की रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करना चाहता है। लेकिन रिक्शा खरीदने के लिए पैसे नहीं है। वहीं सांसद और एडीसी ने दिव्यांग को समझाकर मदद का आश्वासन दिया और रास्ते से हटाया। इसके बाद सीएम की गाड़ी को निकाला गया।


