Gurugram पुलिस का हुड़दंगबाजों पर शिकंजा, महज 24 घंटे में किया आरोपियों को गिरफ्तार, क्रेटा कार भी जब्त

गुरुग्राम, 2 नवंबर साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों और रिहाइशी इलाकों में हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 2 नवंबर

साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों और रिहाइशी इलाकों में हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सनरूफ खोलकर तेज आवाज में गाने बजाने, शोर मचाने और स्थानीय निवासियों के साथ बदतमीजी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला ?

मामला 31 अक्टूबर की रात का है, जब एक स्थानीय निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार युवक उनके घर के बाहर गली में भारी हुड़दंग मचा रहे थे और विरोध करने पर उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महज 24 घंटे के अंदर  तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार (18 वर्ष), यश (19 वर्ष) और दिव्यांश (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गुरुग्राम के ही रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सार्वजनिक स्थान पर हाथ लहराकर शोर मचाने, सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने और राहगीरों से अभद्रता करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है।

सड़कों पर शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त

गुरुग्राम पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता फैलाने वालों को सख्त संदेश दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़कों व रिहाइशी इलाकों में तेज म्यूजिक बजाने, सनरूफ से निकलकर खतरनाक ड्राइविंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ भविष्य में भी सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र की शांति बनी रहे।

अन्य खबरें जानें-

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले पैसे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *