गुरुग्राम: महानगर विकास प्राधिकरण की दूसरी बैठक, सीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की दूसरी बैठक हुई | जिसमें गुरुग्राम के विकास के  लिए कई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की दूसरी बैठक हुई | जिसमें गुरुग्राम के विकास के  लिए कई महत्त्वपूर्ण और बड़े फैसले लिए गए | बैठक में गुरुग्राम के लिए कई प्रोजैक्ट मंजूर किए गए | बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का साल 2018-19 का 1 हजार 25 करोड़ 60 लाख रूपए का बजट पारित किया गया |

 मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुग्राम में उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रैस–वे तक  की सडक़  6 लेन की बनाई जाएगी | उन्होंने बताया कि स्थानीय लैफिटनेंट अतुल कटारिया चौक के सुधारीकरण कार्य के प्रोजैक्ट का शिलान्यास 15 मई को किया जाएगा और इस पर लगभग 81 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत आएगी | सीएम ने कहा कि सिटी बस प्रोजैक्ट के लिए भी 30 अप्रैल को टैंडर कर दिए जाएगें। उन्होंने बताया कि गांव वजीराबाद में जलाशय के चारों तरफ पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा जिसका डिजाईन तैयार किया जा रहा है।

महानगर विकास प्राधिकरण की दूसरी बैठक

सीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

1 हजार 25 करोड़ 60 लाख रूपए का बजट पारित

साइबर सिटी का होगा चौतरफा विकास

Watch Video

https://youtu.be/43LQrZsvXpI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *