ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान खुदकुशी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान कर्जमाफी की चौथी किश्त भी जारी हो चुकी है पर अभी भी किसान कर्जे के बोझ के कारण खुदकुशी कर रहे है। पहले किसान कर्जे के कारण आत्महत्या कर रहे था पर अब किसान कर्ज माफी की स्कीम आने के बाद भी आत्महत्या कर रहे है।
ऐसे ही एक औऱ किसान ने कर्जे के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बठिंडा के गांव हमीरगढ़ के रहने वाले किसान ने कर्जे से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। किसान के ऊपर करीब 10 लाख रूपए का कर्जा था। मृतक किसान के परिजनो का कहना है कि वो काफी समय से कर्जे के कारण परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों सरकार से मुआवजे की मांग की है। अब देखना ये होगा की आखिर कब तक किसानों को अन्नदाता होने का कर्ज चुकाना होगा। पंजाब सरकार आखिर कब तक किसानों के साथ होता हुए देखती रहेगी।
