गुरुग्राम: गुंडागर्दी का नंगा नाच, 4 युवको पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के पास गुरुग्राम में अपने घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे एक शख्स को टोकने पर एक व्यक्ति को भारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली के पास गुरुग्राम में अपने घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे एक शख्स को टोकने पर एक व्यक्ति को भारी पड़ गया । घर के सामने मोबाइल पर बात करने से मना करने पर आरोपी युवक अपने दर्जन भर साथियो के साथ आया और चार लोगों पर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया । इस घटना में दो लोगो को गंभीर चोटें आई हैं एक शख्स को सिर में आधा दर्जन से ज्यादा टांके आएं हैं जबकि दूसरे व्यक्ति के हाथ में फ्रेक्चर आया और डॉक्टर्स ने हाथ में रॉड़ डाली गई है । ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । सबसे संवेदनशील रवैया पुलिस का रहा हमले का अंदेशा होते ही पीडित ने पुलिस को आधा घंटा पहले ही पुलिस को फोन करके बता दिया लेकिन घटना के बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची ।

अगर आप साईबर सिटी गुरुग्राम में रहते है तो आप किसी को फोन पर बात करने से मत टोकना वरना आपकी जान पर आ सकती है क्योकि आपको बचाने पुलिस तक नहीं आएगी । जी हां आपको हमारी बात पर यकीन नहीं है तो जरा ये तस्वीरें देखिए । ये तस्वीरें दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके की हैं । तस्वीरों में चार शख्स एक मोबाइल दुकान के सामने खड़े हुए नजर आएंगे तभी अचानक हाथों में लाठी डंडे लिए आधा दर्जन से ज्यादा युवक आते हैं और आते ही इन चारों पर जानलेवा हमला कर देते हैं । जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक इस हमलावर दो लोगों को बुरी तरह जख्मी करके फरार हो जाते हैं ।

हमले की इस सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने ये वही शख्स है जो कुछ देर पहले फोन पर बात कर रहा था । पीडित सुमंत यादव का आरोप है कि अगर पहला फोन करने के बाद ही पुलिस आ गई होती तो ये वारदात रोकी जा सकती थी । पीडित की माने तो जब युवक को फोन करने पर मना किया था तो उसने बताया था कि वो कादरपुर गांव का रहने वाला है और गुर्जर है उसकी ऊंची राजनीतिक पहुंच है इसीलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता ।

वारदात के बाद जब घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तब जाकर पुलिस अस्पताल पहुंची । पुलिस पर ये भी आरोप है कि पुलिस ने मामले में राजनीतिक दबाव के हल्का केस बना दिया । पुलिस पर सवाल इस बात लेकर भी उठता है कि वारदात के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

Watch Video

https://youtu.be/khfM2douAo0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *