गुरुग्राम में फिर महाजाम जैसी स्थिति, गुरुग्राम से जानेव वाली मेट्रो लाइन भी बाधित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर करीब 12 बजे से जाम लगा हुआ है ये जाम गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर करीब 12 बजे से जाम लगा हुआ है ये जाम गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाने वाली एक्सप्रेस वे पर लगा हुआ है | दरअसल गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जाते समय बहुत सी गाड़ियां यू टर्न लेकर वापस गुरुग्राम आती हैं और बहुतसी गाड़ियां सीधी दिल्ली की ओर निकलती है | जिस वजह से यू टर्न लेती गाड़ियों की वजह से जाम लग जाता है हम आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने इस जाम से निजात दिलाने के लिए एक्सप्रेस-वे पर यू टर्न फ्लाईओवर भी बनाए |

जिससे की गाड़ियां गुरुग्राम में ही यू टर्न लेकर वापस जा सके मगर जाम की स्थिति बनने का कारण एक्सप्रेस वे के गुरुग्राम खत्म होने के बाद लिए जाने वाले यू टर्न के कारण लगता है | हांलांकि अभी तक दिल्ली प्रशासन ओर गुरुग्राम प्रशासन ने जाम के लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है मगर ये तस्वीरें साफ बयां कर रही रही हैं कि गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का तालमेल कुछ खास नजर नही रहा है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *