Gurugram Accident: गुरुग्राम में नशे से धुत कैब चालक ने एक दर्जन को रौंदा, स्कूटी हुई चकनाचूर, महिला की हालत गंभीर

Gurugram Accident by Drunk Cab Driver: हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-4 मार्केट में (Gurugram Accident) रविवार देर शाम को के पास नशे में धुत एक कैब…

Gurugram Accident by Drunk Cab Driver:

हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-4 मार्केट में (Gurugram Accident) रविवार देर शाम को के पास नशे में धुत एक कैब चालक द्वारा जमकर आतंक मचाया. कैब ड्राइवर ने एक दर्जन से ज्यादा स्कूटी, बाइक, साइकिल सवार सहित दो गाड़ियों को भी टक्कर मारी. जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची सेक्टर 4 चौकी पुलिस ने कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल कराया. वही, इसमें से दो स्कूटी तो पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.

Gurugram Accident लोगों ने ड्राइवर की धुनाई-

सेक्टर-4 में हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. नशे की हालात में टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे वाहनों को टक्कर मारी. लोगों ने टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही पकड़ लिया. कुछ लोगों ने उसकी धुनाई कर दी. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इस सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. कई दूसरी महिलाओं को भी चोट आई हैं. जगह-जगह घायल कराहते दिखे.

जांच में जुटी पुलिस-

पहुंच पुलिस को टैक्सी ड्राइवर उनके हवाले कर दिया गया. सेक्टर 4 चौकी प्रभारी के मुताबिक, इस घटना में लोगों को गंभीर चोटें नहीं लगी हैं सेक्टर-4 चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.

अन्य खबरें जानें-
Haynana Weatehr Update: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार: प्रदेशभर में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *