Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती आज, जानें गुरु नानक देव जी के ये अनमोल विचार

Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती सिख धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। इसे लोग नानक देव जी गुरुपर्व या गुरु नानक का…

Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती सिख धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। इसे लोग नानक देव जी गुरुपर्व या गुरु नानक का प्रकाश के रूप में भी जानते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक जयंती मनाई जाती है. इस बार गुरुनानक जयंती 27 नवंबर यानी आज मनाई जा रही है. हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. इस दिन आयोजित होने वाली सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ किया जाता है. गुरुद्वारों में आज के पूरे दिन सेवा और भक्ति का संगम चलता है. इस मौके पर आपको बताते हैं गुरुनानक देव जी द्वारा दिए गए जीवन के संदेशों और शिक्षाओं के बारे में.

गुरु नानक देव की शिक्षाएं 
आज भी गुरु नानक देव की शिक्षाएं सही रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं. उनके अनुयायी इन्हें नानक और नानक देव, बाबा नानक और नानक शाह जी जैसे नामों से संबोधित करते हैं. इस दिन प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है. सिख धर्म के लोग इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाते हैं. गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाई.

परम-पिता परमेश्वर एक है. 
दुनिया की हर जगह और हर प्राणी में ईश्वर मौजूद हैं. 
ईश्वर की भक्ति में लीन लोगों को किसी का डर नहीं सताता. 
बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न ही किसी को सताएं. 
–  मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरत मंद की सहायता करें. 

गुरु नानक जयंती को कहते हैं प्रकाश पर्व
गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधारक के रूप में समर्पित कर दिया. उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव को मिटाने के लिए खास कदम उठाए थे. इंसानियत के नाम पर लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे. नानक साहब ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था और इसी वजह से उनकी जयंती हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *