गुरमीत राम रहीम ने वापिस ली पैरोल की अर्जी, ये है वजह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने अपनी पैरोल की अर्जी बिना किसी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने अपनी पैरोल की अर्जी बिना किसी शर्त के वापिस ले ली है। पैरोल मिलने की सूरत न देखकर रामरहीम ने सोमवार को अपनी अर्जी वापस ले ली है। अर्जी में राम रहीम ने कहा है कि ‘मैं फिलहाल खेती के लिए मांगी गई पैरोल को वापस ले रहा हूं और भविष्य में इस पर अपना हक रखता हूं।”


आपको बता दैं, रोहतक की सुनारिया जेल में राम रहीम दुष्कर्म और हत्या मामले में सजा काट रहे हैं। बाबा राम रहीम ने खेती करने के नाम पर 42 दिन की पैरोल की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *