ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में अपने कुकर्म की सजा काट रहा है। राम रहीम ने दो साध्वियों के साथ घिनौना काम किया था जिसके बाद उसको अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के समय बाबा की बेबी हनीप्रीत का पूरी योजना थी कि वो उसको कोर्ट से ही भगा ले जाएगी जिसके लिए उसने पंचकूला में हिंसा की आग को भड़का दिया था।
इस आग में कई लोग मर गए थे और काफी सार्वजनिक वस्तूओं को काफी नुकासन पहुंचा था। इसके बावजुद भी हनीप्रीत अपने मनसूबों में सफल नहीं हो सकी और राम रहीम को जेल में बंद कर दिया गया। सूत्रों से पता चला है कि राम रहीम की जिस समय गिरफ्तारी हुई थी उस समय उसका वजन 150 किलो के करीब था पर अब पूरे एक साल के बाद राम रहीम का वजन कम होकर करीब 92 किलो रह गया है।

साथ ही सूत्रों का कहना है कि राम रहीम के चेहरे पर पहले वाली चमक नहीं रही और साथ ही दाढ़ी भी सफेद हो गई है। राम रहीम का हुआ इस तरह के बदलाव के बाद ये सवाल उठता है कि क्या राम रहीम को पूरे एक साल से जेल में रहते हुए चिंता सता रही है या फिर वहां पर कर रहे कसरत है जिसके कारण उनका वजन कम हो गया है। गौरतलब है कि राम रहीम को सीबीआई ने 28 अगस्त को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसको जेल में बंद कर दिया था। इसके अलावा राम रहीम की हनीप्रीत को देश द्रोह के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया वो भी अंबाला जेल में बंद है।

